फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए 20 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर देने के लिए संचालित विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले से अब तक 149 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक पात्र विद्यार्थी 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 29 नवंबर को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक खंड में न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है। इसके आधार पर चयनित मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रवेश के लिए सभी जिलों में स्थित राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र हैं।
विज्ञापन

आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम निर्धारित है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए निर्धारित आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता पूरी करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें