महराजगंज। परिवहन निगम के महराजगंज डिपो में करीब 100 संविदा परिचालकों की भर्ती होगी। 15 जुलाई को इसके लिए रोजगार मेले का आयोजन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में होगा।
शासन के निर्देश के क्रम में इस भर्ती में विभाग महिलाओं को प्राथमिकता दे रहा है। 18 से 40 वर्ष उम्र की महिलाएं संविदा परिचालक बन सकती हैं। इसके लिए महराजगंज डिपो के एआरएम ने पत्र जारी किया है। परिवहन निगम में संविदा परिचालक की भर्ती प्रक्रिया प्रभावी की गई है, जिसके लिए पहला रोजगार मेला क्षेत्रीय कार्यालय में लगेगा। इसमें महिलाओं को वरियता के साथ अन्य वरीयता भी चयन का आधार बनेगी।
ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट गाइड को भी वरीयता दी जाएगी। वही अगर महिला आवेदक महराजगंज जनपद से है तो अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
इसके लिए निगम की तरफ से आईटीआई के नोडल प्राचार्य मसूद इसरत व एनआरएलएम उपायुक्त को पत्र जारी कर इच्छुक महिला या युवती से मेले में आवेदन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। संवाद