फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फाइनेंस में क्रेडिट ऑफिसर्स व बीमा सखी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेरोजगार युवा जो हाई स्कूल या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं, उन्हें फाइनेंस सेक्टर में क्रेडिट ऑफिसर्स, एलआईसी में बीमा अभिकर्ता व बीमा सखी के रूप में चयन का मौका है। इसके लिए 23 सितंबर को सेवायोजन विभाग में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवा पहुंच सकें, इसे लेकर विभाग स्कूलों के मार्फत युवाओं से संपर्क साध रहा है।
विज्ञापन

जिस प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण के लिए आईटीआई, पाॅलीटेक्निक व कौशल विकास संस्थान युवाओं में अतिरिक्त योग्यता विकसित कर रहे। वहीं जनपद स्तर पर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सेवायोजन विभाग निभा रहा है। विभाग न सिर्फ अधिक से अधिक रोजगार मेला आयोजित कर नामी कंपनियों को प्रशिक्षित श्रम शक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा, बल्कि स्कूल काॅलेजों में संपर्क के सहारे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मेले का हिस्सा बनने व सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित भी कर रहा।
23 सितंबर को फाइनेंस सेक्टर की तरफ रुचि रखने वाले युवाओं को मौका देने के लिए रोजगार मेले की सफलता को लेकर विभाग स्कूल, काॅलेज में संपर्क कर रहा। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि फाइनेंस में क्रेडिट ऑफिसर्स, बीमा अभिकर्ता और बीमा सखी चयन के लिए अधिक से अधिक प्रतिभागी शामिल हो सकें।
विज्ञापन


23 सितंबर को सेवायोजन कार्यालय में फाइनेंस के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए मौका है। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण युवा जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो वह सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करते हुए चयन में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

-ईशान प्रकाश, सेवायोजन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें