फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ‘स्वदेशी अपनाइए, विदेशी भगाइए’ के नारे के साथ एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। जिला उद्योग चौराहा पर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान ऑनलाइन शॉपिंग के बहिष्कार, राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा, एक राष्ट्र एक चुनाव की मांग, अंग्रेजी काल के पुराने कानूनों का समापन, शिक्षक-स्नातक क्षेत्र की तर्ज पर पंजीकृत व्यापारियों से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का चुनाव, शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने, मेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अनेक बिंदुओं पर केंद्रित है। व्यापारियों ने एकत्र होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने कहा कि विदेशी उत्पादों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का अंधाधुंध उपयोग स्थानीय अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ और पुराने कानूनों के समापन जैसे मुद्दों पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें