फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखोड़ा गांव में अफीम की खेती करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के खरखोड़ा गांव में लगे अफीम की खेती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक महेश प्रसाद की देखरेख में अवैध अफीम के पौधों व फल को नष्ट कर दिया गया। अफीम के खेती को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया।
बृजमनगंज क्षेत्र के खरखोड़ा गांव निवासी रामनरेश को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया। उसके बाद फसल को नष्ट करने के लिए प्रशासन ने न्यायालय से आग्रह किया था। नशा निवारण केंद्र के विशेष न्यायाधीश संजय मिश्रा ने अफीम के खेती को नष्ट करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक के साथ औषधीय निरीक्षक नवीन कुमार और राजस्व विभाग के महेश वर्मा की मौजूदगी में 450 पौधे व उसमें लगे करीब 520 फल को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अफीम की खेती को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। पौधों व फल का वजन 8.300 किलोग्राम मिला। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें