फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनरेगा कार्यों के वर्षों से लंबित भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विकास भवन परिसर में ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी। 
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। मनरेगा कार्यों के वर्षों से लंबित भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग किया कि बकाया मजदूरी तत्काल चुकाई जाए।


जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों और लाभार्थियों को पिछले कई वर्षों से मेहनताना नहीं मिल रहा है। इससे गरीब परिवार आर्थिक तंगी में फंस गए हैं। कई मजदूर तो भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। विजय सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। मजदूरों की मेहनत का हक उन्हें दिलाया जाए।
विज्ञापन




प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह और झिनकू चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान में और देरी हुई तो पंचायत चुनाव तथा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लागू होने की स्थिति में समस्या और जटिल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनावी आचार संहिता मजदूरों की रोटी-रोटी से खिलवाड़ नहीं कर सकती। हम धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन






ज्ञापन देने के दौरान जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, नूर आलम, पूर्णमासी यादव, जिला महासचिव अफजल अब्बासी, परशुराम यादव, डॉ. नसरुद्दीन, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, अकरम सुलेमानी, महेंद्र कुमार, जमील अहमद, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें