फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैलन में सिर्फ 10 लीटर ही मिलेगा डीजल, दिखाना होगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब गैलन में मात्र 10 लीटर डीजल ही दिया जाएगा। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने गैलन में पेट्रोल की बिक्री को पूरी तरह रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लोग अब अपने तहसील में ही डीजल ले सकेंगे। इसके लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बार-बार तेल खरीद करने वालों को चिह्नित कर पंपों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने एसडीएम/डिप्टी कलक्टरों के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर प्रवर्तन और जांच की कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने नहरों में समय से पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिया है ताकि किसानों को सिंचाई की समस्या न होने पाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 1100 किलो लीटर डीजल और 900 किलो लीटर पेट्रोल का स्टॉक है उपलब्ध।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें