फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोन्हौली में कूड़ा रखने के विवाद में महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खोन्हौली गांव में कूड़ा रखने के विवाद में महिला की हत्या
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे कूड़ा रखने के विवाद में मनबढ़ों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला की संदिग्ध स्थित देख लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। लेकिन, इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। वहीं, सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस मृत महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की छानबीन में जुट गए। मृत महिला के बेटे अंकित कसौधन ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि विगत कई दिनों से पड़ोसी बनारसी के परिजनों द्वारा उनके दरवाजे के सामने जबरन कूड़ा रखा जा रहा था। जिस बात को लेकर मां विधांति (50) और मनबढ़ पड़ोसियों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी बीच मनबढ़ पड़ोसियों ने आक्रोशित होकर मां विधांति पर ईंट और मिट्टी के बड़े ढेले लेकर टूट पड़े। जिस दौरान मां अभी मौके से भागने की कोशिश करती कि मनबढ़ों ने सिर पर वार कर दिया। इसके चलते मां विधांति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जबकि घटनास्थल से एक आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मां-बाप की जायदाद पर रहती थी विधांति
मृत विधांति का कोई भाई नहीं था। विधांति की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी निवासी छोटेलाल से हुई थी। वह शादी के बाद से ही अपने मां- बाप की जायदाद पर खोन्हौली गांव में रहती थी। मृत विधांति के तीन बेटी सीमा, पुष्पा और रीता तथा एक बेटा अंकित कसौधन हैं। मृत विधांति के पति छोटेलाल की भी करीब पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का लिया जायजा
खोन्हौली गांव में कूड़ा रखने के विवाद में महिला की हुई हत्या के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें