फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में शामिल एक महिला समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में शामिल एक महिला समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ में चार दिन पहले सोमवार को दोपहर में देशी शराब की दुकान पर शराब पीने के दौरान विवाद में सुबाष की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपित रमावती देवी तथा मुख्य आरोपी टीपू उर्फ रामदुलारे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ में बीते सोमवार को सुबाष व टीपू उर्फ रामदुलारे शराब पीने पहुंचा। दोपहर लगभग तीन बजे शराब पीते समय टीपू से विवाद शुरू हो गया। शराब भट्ठी के मुनीब ने इसकी सूचना सुभाष की पत्नी कुंती को दी। कुंती वहां गई और पति सुबाष को लेकर घर चली गई। घर पहुंचते ही टीपू समेत सभी आरोपी सुबाष के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगे। लोगों के बीच बचाव के बाद वो लोग वापस चले गए। पुन: शाम लगभग 6 बजे आरोपी टीपू सुबाष के घर जाकर गाली गलौज करने लगा। उसके पीछे अन्य आरोपी भी आ गए और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें सुबाष की जान चली गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी टीपू उर्फ रामदुलारे तथा रमावती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें