एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक 14,872 केस सामने आ चुके हैं। 146 की मौत हो चुकी है। दो केस सक्रिय हैं। 14,725 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 485 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। संवाद
-----------------
4,351 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को पचास केंद्रों पर 4,351 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा स्कूलों में कैंप के माध्यम से टीका लगाया गया। केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरी डोज समय से लगवाने की अपील की। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जल्दी ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद