फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Mon, 24 Feb 2025 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव से मझिला जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उनका घुघली सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार की दोपहर बारीगांव चौराहे के पास ट्रैक्टर चालक प्रेम चंद श्रीवास्तव निवासी सोमाली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अमित राजभर ग्राम भार्गव कोड़रा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया (35) और पैदल जा रहे राकेश शर्मा निवासी बारीगांव थाना घुघली (28) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। कुछ दूर आगे जाने पर मझिला गांव के निकट मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे आकर चालक की मौत हो गई। उधर, दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी घुघली भेजा गया। थानाध्यक्ष कुवर गौरव सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें