सड़क किनारे खड़ी कंबाइंड मशीन से टकराने से मदन जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र में फरेंदा रोड पर पकड़ी चौराहे के पास कोहरे की वजह से सड़क किनारे खड़ी कंबाइंड मशीन में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मदन जायसवाल (35) निवासी ग्राम समरधीरा थाना पुरन्दरपुर जनपद महाराजगंज बाइक से आशीष पटेल (25) निवासी भोतहा थाना पुरन्दरपुर के साथ महराजगंज की तरफ आ रहे थे।