फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने मुलायम सिंह की जयंती मनाई
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर मनाई गई। जहां कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों पर चर्चा की। वहीं, पूर्व विधायक ने सीएचसी बनकटी पहुंच कर मरीजों में फल का वितरण किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि मुलायम सिंह दलितों व पिछड़ों की आवाज को हमेशा मुखर करते थे। ऐसे नेता को लोग हमेशा याद रखेंगे। देश में आंदोलन और संघर्ष का दौर समाप्त हो रहा है। उनके विचारों पर चलते हुए संघर्ष पथ पर चलना होगा। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री युवाओं के लिए हमेसा प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने छात्रों व समाज के लोगों के लिए अनेक सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम को गौरीशंकर मालवीय, अशोक यादव, राधेश्याम, संजय यादव, राजू खान, राजन तिवारी, पुरुषोत्तम यादव, शंकर जायसवाल, लालजी, विजय तिवारी लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें