फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली लदी पिकअप पलटी, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के रसुलपुर चौराहे पर सोमवार को मछली लदी पिकअप पलट गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी सुग्गन (45), जयमोहन सहानी (30), बिहारी (40), पवन कुमार (22), धर्मेंद्र (25), प्रदीप (18) सिद्धार्थनगर मछली खरीदने गए थे। वहां से पिकअप से लौट रहेे थे। रसुलपुर चौराहे के पास वाहन का पहिया फट गया। अनियंत्रित होकर वह पलट गई। मौके पर सुग्गन की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुग्गन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। प्रभारी कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक चालक घायल
परतावल। भलुही-गोधवल के बीच गोरखपुर से महराजगंज जा रहा 25 वर्षीय बाइक चालक चंद्रेश डिवाइडर से टकरा गया। गिरकर वह घायल हो गया। चंद्रेश 25 आजमगढ़ जिल के चिकनहवा का रहने वाला है। उसे सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया है। लोगों के अनुसार वह हेलमेट पहने था। अतिरिक्त निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें