जमीन के विवाद में मारपीट, सात घायल
- पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। लोगों को मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक जगदीश भारती और रामवृक्ष भारती के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान बात आगे बढ़ गई और दोनों पक्षों ने आक्रोशित होकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिए। जिस दौरान प्रथम पक्ष से जगदीश भारती (50) रूना (32) सुनैना (14) और छब्बी (35) तथा दूसरे पक्ष के रामवृक्ष (65) संदीप (32) और लालू (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है।