फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फॉर्च्यूनर और अल्टो कार में जोरदार टक्कर एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र में गोरखपुर-महाराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरकुलवा तिवारी में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सात बजे एक फॉर्च्यूनर एवं अल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के आलम मोटर ट्रेनिंग सेंटर परतावल के मालिक आलम हुसैन (60) तरकुलवा उर्फ भटगांवा निवासी शाहरुख (30) को अल्टो कार से गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। आलम हुसैन गाड़ी सिखाते हुए परतावल से तरकुलवा तिवारी में फैक्ट्री के सामने तक आए। फिर परतावल वापस जाने के लिए सड़क पर गाड़ी घुमा ही रहे थे, तभी गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्टो कई पलटी खाने के बाद एक गड्डे में जा गिरी। फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अख्तियार अली के मकान में जा घुसी। इससे मकान के आगे बनी दुकान की शटर और मकान की दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर भिटौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल आलम हुसैन एवं शाहरुख को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा, जहां शाहरुख की स्थिति की गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फॉर्च्यूनर सवार गोरखपुर निवासी विनय गुप्ता का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतक शाहरुख का शव कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें