फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैर हाजिर चार स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका

Mon, 03 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दो लैब टेक्नीशियन, एक एक्स-रे टेक्नीशियन और एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने फटकार लगाते हुए और सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए और स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट संजय वर्मा मौजूद मिले। उन्होंने जानकारी देकर बताया कि यहां पर चार डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें एक निलंबित है, जबकि एक पीजी करने गई हैं। बाकी दो लोगों की मानव संपदा पोर्टल पर तैनाती है, लेकिन यह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में ड्यूटी करते हैं।
इसी तरह सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर मौजूद मिले। इसके बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन ऋषिकेश, एक्स-राय टेक्नीशियन कमलेश चौरसिया और स्टाफ नर्स ममता मिश्रा अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन राजकुमार अनुपस्थित मिले। इस उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यहां जानकारी मिली कि स्टाफ नर्स की ओर से 39 प्रसव कराया गया है, लेकिन मंत्ररा पोर्टल पर इसका फीड नहीं किया गया है और आधार प्रमाणिकरण नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी इसे सुधार करें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें