सोने के आभूषण के साथ एक पकड़ा गया
सीमा पर जांच के दौरान एसएसबी ने की कार्रवाई
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली सीमा से भारत से नेपाल जा रहे एक भारतीय नागरिक के पास एसएसबी ने जांच के दौरान 296 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर उसे पकड़ लिया।
शनिवार देर रात सोनौली के मुख्य गेट पर एसएसबी जवान भारत से नेपाल आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक के बैग में स्क्रीन मशीन ने कुछ संदिग्ध सामान होने के संकेत दिया। जवानों ने बैग की जांच की तो उसमें सोने के आभूषण बरामद हुआ। आरोपित विनय कुमार गोयल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह आभूषण लेकर काठमांडू जा रहा था।
एसएसबी के सहायक सेनानायक संजय प्रसाद ने बताया कि जांच में आरोपित के पास से सोने 81 के रिंग, पांच नेकलेस, 15 ईयर रिंग, एक लाकेट, 35 नोज रिंग मिला। आभूषणों को सीज कर कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।