सीबीएसई के 7 तो यूपी बोर्ड के 104 पर परीक्षा
सीबीएसई में अंग्रेजी तो यूपी बोर्ड में गृह विज्ञान व इतिहास
महराजगंज। जनपद में यूपी बोर्ड व सीबीएसई की परीक्षाएं एक साथ जारी हैं। लेकिन एक तरफ सीबीएसई में गिने चुने परीक्षार्थी गैरहाजिरी पाए जा रहे हैं जबकि यूपी बोर्ड में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीबीएसई की परीक्षा में सिर्फ एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा जबकि यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में 937 अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें 3,074 के सापेक्ष 3,073 परीक्षार्थी शामिल हुए। जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि उनके यहां 239 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डीपी सिंह ने बताया कि सेंट जोसेफ में 534, विशप एकेडमी में 536, फरेंदा नवजीवन में 469, स्कालर्स में 466 के सापेक्ष 465 उपस्थिति रही। नौतनवां मॉर्डन में 308, सेक्रेट हार्ट निचलौल में 522 की उपस्थिति की रिपोर्ट मिली है।
वहीं यूपी बोर्ड पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान 12,004 के सापेक्ष 11,285 मौजदगी रही। पहली पाली में 12वीं के वीओसी एफडी में 533 के सापेक्ष 518 अनुपस्थिति रही। इसी तरह दूसरी पाली में इतिहास की परीक्षा हुईं जिसमें 3403 के सापेक्ष 3200 उपस्थित रहे। कुल 203 की अनुपस्थिति रही। सचल दल ने कुल 26 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी। डीआईओएस ने दो केंद्रों पर व्यवस्था परखी।
वर्जन
यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड दोनों में उपस्थिति को लेकर अंतर शुरू से रहा है। लेकिन पहले से परिवर्तन आया है। पहले के मुकाबले यूपी बोर्ड में भी अनुपस्थिति घटी है। आगे और सुधार होंगे।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस