फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्मैक और विदेशी रकम के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित हनुमानगंज नहर पुल के पास से बृहस्पतिवार को आबकारी, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20.96 ग्राम स्मैक और विदेशी रकम के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार युवक स्मैक लेकर ठूठीबारी की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह एसएसबी और पुलिस को सूचना देते हुए मार्ग की घेराबंदी कर ली। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक सवार युवक ठूठीबारी की ओर जाता दिखाई दिया। जिसे रोककर जांच की गई तो उसके पास से 20.96 ग्राम स्मैक के साथ ही कई मोबाइल सिम और इजिप्ट देश की मुद्रा बरामद हुई।
युवक ने पूछताछ में अपना नाम दिलबहार आलम निवासी धनेवा धनेई थाना सदर कोतवाली बताया। युवक ने आगे बताया की वह स्मैक परतावल से लेकर ठूठीबारी में एक शख्स को देने जा रहा था। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया की गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें