सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर की पगडंडियों पर एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल जा रहे अनीस (27) निवासी मुड़ली, थाना लोटन, सिद्दार्थ नगर को नशे की दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
सोमवार रात करीब 11 बजे एसएसबी 22वीं वाहिनी इंस्पेक्टर सुमित कुमार सिंह और चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव के साथ पुलिस एसएसबी की टीम सीमावर्ती गांव में गश्त कर रही थी। इस दौरान भारतीय सीमा की तरफ से वाल्मीकि नगर के पास तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में सफेद रंग का थैला लेकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया।
थैले की तलाशी लेने पर उसके पास से 80 स्पेस कैप्सूल और 11 अनरेक्स सिरप और 06 विल्सरीस्त सिरप बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इन दवाइयों को बेचने के उद्देश्य से नेपाल ले जा रहा था। कोतवाल सोनौली अजित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित दवा नेपाल में एक व्यक्ति को बेचने जा रहे युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया है। संवाद