फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज है 26 प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर, गोरखपुर और महराजगंज से चोरी करता था बाइक, बेचता था नेपाल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कप्तानगंज रोड पर स्थित एक दुकान के सामने से चुराई गई बाइक को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 26 प्राथमिकी दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी धनंजय सोमवार की शाम कप्तानगंज मार्ग पर नहर के पास स्थित एक दुकान के सामने बाइक खड़ी करके कहीं गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक वहां नहीं मिली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर बाइक की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार को परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय पुलिस टीम के साथ धरमौली भैंसा नहर पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। दोपहर लगभग 2:23 बजे पुलिस ने परतावल में देसी शराब की दुकान से चुराई गई बाइक के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र कुमार साहनी निवासी चैनपुर थाना कोठीभार बताया। उसने कबूल किया कि वह अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचता है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक स्वामी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। शनिवार को बाइक के साथ अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज जिले के विभिन्न थानों में लगभग 26 प्राथमिकी दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें