फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 बंडल बेंत के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
42 बंडल बेंत के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के जंगल में गश्त के दौरान शनिवार को वन कर्मियों की टीम ने 42 बंडल बेंत बरामद कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद टीम बरामद बेंत और गिरफ्तार व्यक्ति को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। निचलौल रेंजर सुनील राव ने बताया कि वन रेंज क्षेत्र के चरगहां बीट के जंगल में वनकर्मियों की टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच जंगल के बीच झाड़ी से निकलते एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। जिसे गश्त टीम गिरफ्तार कर झाड़ी की तलाशी ली। झाड़ी के बीच छिपा कर रखे गए 42 बंडल बेंत बरामद हुई। वन कर्मियों के पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम रामकिशुन निवासी मदनपुर थाना खड्डा जिला कुशीनगर बताया। संवाद
अपहरण का आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता युवक का पुलिया के नीचे मिला शव
निचलौल ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव जाने वाले मार्ग स्थित एक पुलिया के नीचे शनिवार की शाम करीब छह बजे एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई तो मृतक की पहचान प्रदीप भारती (28) निवासी जिग्नाहवा के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि निचलौल से बूढाडीह मार्ग पर स्थित एक पुलिया के नीचे एक शव मिला है। वहां पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराई गई। जिसकी पहचान प्रदीप भारती के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक 18 दिसंबर से ही घर से लापता था। जिसके संबंध में शुक्रवार को गुमशुदगी भी दर्ज की गई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें