फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने 20 जून तक स्थगित किया धरना

विज्ञापन
फरेंदा तहसील परिसर में धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम।
विज्ञापन
फरेंदा। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर जारी रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का धरना शनिवार को स्थगित कर दिया गया। धरने के 27वें दिन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आए अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवनीत गोयल के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने 20 जून तक धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम ने अधिवक्ताओं के समक्ष एसडीएम ने कहा कि फरेंदा शैलेंद्र गौतम के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने वर्तमान में जारी जनगणना व अन्य शासकीय कार्यों के कारण स्थानांतरण में तकनीकी समस्या की बात कही। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद दुबे ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले व कमिश्नरी के सभी संघों व अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टैंप वेंडर, मुंशी का सहयोग व समर्थन के लिए आभार जताया।
इस दौरान उपाध्यक्ष सेराज अहमद खान, नागेंद्र शुक्ला, सरोज नरायण मिश्रा, अष्टभुजा वर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, जगदंबा यादव, राघवेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, परमात्मा सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, मनोज मिश्रा,संजय यादव, सचिदानंद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें