फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के परसामलिक गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी व्यक्ति बुधवार को पत्नी के साथ भाई दूज का पर्व मनाने नेपाल स्थित अपने ससुराल गए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी अपने छोटे भाई के साथ थी। बृहस्पतिवार सुबह जब भाई की नींद खुली तो उसने बहन का शव छत के पंखे से लटका देखा। उसने इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव देखकर बदहवास हो गए।
पिता की सूचना पर पहुंची परसामलिक पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें