फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बड़ी उम्र वालों को उदर रोग, गैस के साथ दस्त की समस्या

Sat, 10 May 2025 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बढ़ते तापमान के चलते लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। बच्चों से लेकर उम्रदराज के लोग दस्त की चपेट में आने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 10 मरीज गैस से पेट फूलने व दस्त की समस्या लेकर पहुंचे थे। इनकी उम्र 45 से 50 के मध्य थी।
विज्ञापन

बढ़े तापमान में खानपान पर ध्यान न देने से लोग पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। डाॅ. रंजन ने मरीजों की जांच कराने के बाद सलाह और दवाएं उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि बढ़े तापमान के बीच लोग पानी तो अधिक पी रहे, लेकिन पानी साफ है इसपर विशेष ध्यान नहीं दे रहे। बाजार में बर्फ मिला गन्ना जूस, शिकंजी इत्यादि खूब सेवन कर रहे, लेकिन दुकानों पर जूस में मिलाने वाला बर्फ साफ पानी से बन रहा या दूषित पानी से इसपर कोई विशेष नियंत्रण नहीं है।
दूषित पानी के सेवन से पेट फूलने, गैस व दस्त की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे रोगियों को खानपान के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि गर्मी में स्वच्छ खाद्य पदार्थ व पेयजल बहुत जरूरी है। अगर इसपर ध्यान नहीं देते तो उदर रोग की समस्या हो सकती है। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। सभी डॉक्टर ओपीडी में समय से बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें