फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाइक की ठोकर से एक वृद्धा घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा चनकौली निवासी जमुना अपनी पत्नी सरस्वती देवी (54) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। वे जैसे ही कस्बे के गांधी नगर वार्ड में वनसप्ती देवी स्थान के पास पहुंचे, तभी एक बाइक सवार ने सरस्वती देवी को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिसवा चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ने बताया कि बाइक पर बैठे चालक समेत दो लोगों को चौकी पर लाया गया है और घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया गया है। तहरीर मिलने अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें