फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याएं सुनें अधिकारी : डीएम

Thu, 08 Aug 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने महराजगंज-निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस को लेकर एनएचएआई के पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की। बैठक में उक्त मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याएं सुनकर समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आपकी आशंकाओं का संज्ञान लिया गया है। जिला प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर पूरा प्रयास करेगा कि उक्त मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को न्यूनतम नुकसान हो और किसी व्यापारी को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल, नूर आलम, राजेश मद्धेशिया, सुमित गोयल, हरि सिंहानिया, अशोक पटेल, विश्वनाथ टिबडेवाल, रमेश वर्मा, अरुण गुप्ता, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें