फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन पिकअप पर लदा 85 बोरी चावल बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में कस्टम डिप्टी कमिश्नर वैभव सिंह की मौजूदगी में निचलौल और नौतनवा की संयुक्त ने कस्टम टीम छापा मारा। तीन पिकअप पर लदा 85 बोरी चावल बरामद किया। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया की डिप्टी कमिश्नर वैभव सिंह की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को भारत नेपाल सरहद से सटे गांव लक्ष्मीपुर खुर्द में कुछ संदिग्ध जगहों पर छापा मारा गया। इस दौरान तीन पिकअप पर लदा अवैध चावल बरामद मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बबलू निवासी ठूठीबारी और रामाज्ञा निवासी गडौरा बताया।
आरोपियों ने बताया कि वह पिकअप पर लदी अवैध चावल की खेप नेपाल भेजने की फिराक में थे। पिकअप की तलाशी लेने पर एक पिकअप से 40 बोरी जबकि दूसरे पिकअप से 45 बोरी अवैध चावल की खेप बरामद हुई। तीसरी पिकअप की जांच की जा रही है। पिकअप लदी चावल और गिरफ्तार आरोपियों को कस्टम निचलौल लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें