फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डाटा फीडिंग को अधिकारी अपनी निगरानी में पूर्ण कराएं

Tue, 17 Dec 2024 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से कर लें। डाटा फीडिंग को अधिकारी अपनी निगरानी में पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने उन विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया जिनके कारण जनपद की रैंकिंग पर प्रभाव पड़ा है वे अगली बैठक में रैंकिंग में सुधार न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों की स्वयं होगी।
जिलाधिकारी ने विशेषकर कृषि विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, प्रोवेशन विभाग, पीडब्लूडी, बेसिक शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैंक में सुधार के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। अन्यथा जनपद की रैंकिंग गिरने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो।
बैठक में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, पीडी रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें