बागापार। विजयपुर-झुंगवा के क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि विजयपुर-झुंगवा की सड़क वर्षों से टूटी पड़ी है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन किसी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। सड़क टूटने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोहरे में राहगीर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। अधिकारी यह सब जानकार भी अंजान बने हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से केवलापुर खुर्द, विजयपुर, जमुनिअहवा, देवान टोला, झुंगवा, परसिया, पोखरहवा, परासखांड, जोगा टोला, तिलहिया, डिहुलिया, पंडितपुर, बड़हरा, शेखपुरवा, नाथनगर, खेदुआभार, बेलभरिया आदि गांवों से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इस दौरान हरीश आर्य, शौकत अली, रजीउल्लाह, कमरुद्दीन, मेघनाथ, रवि पासवान, बालकेश वर्मा, फुलबदन, सुदामा, सुनील, सोनू मद्धेशिया, शमीम आदि मौजूद रहे।