फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेंहू क्रय केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद पीएसएम स्कूल के छात्र  खुशी मनाते हुए।
विज्ञापन
क्रय केंद्र 15 किलोमीटर दूर ले जाने का किसानों ने किया था विरोध
विज्ञापन

डीसीएफ के एक गोदाम का निरीक्षण कर क्रय केंद्र बनाने का दिया आश्वासन
सिसवा बाजार। स्थानीय उपनगर में गेहूं क्रय केंद्र बनाने के लिए अधिकारियों बुधवार को स्थानीय क्षेत्र के गोदाम का निरीक्षण किया। क्षेत्र के किसानों ने सिसवा कस्बे के गेहूं क्रय केंद्र को 15 किलोमीटर दूर ले जाने का विरोध करते हुए विधायक और जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और विपणन निरीक्षक ने उपनगर स्थित डीसीएफ के एक गोदाम का निरीक्षण किया और वहां क्रय केंद्र बनाए जाने का आश्वासन दिया।
गेंहू क्रय केंद्र दूर बनाए जाने की किसानों की समस्या को 10 व 13 अप्रैल के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा और विपणन निरीक्षक नवीन कुमार ने किसानों से मुलाकात कर कोठीभार में स्थित जिला सहकारी संघ, गोरखपुर (डीसीएफ) के गोदाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने के बाद इसी गोदाम पर क्रय केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, ओंकारनाथ तिवारी, बच्चन लाल गौड़, राजकुमार यादव, भोरिक यादव, सुनील सिंह, जनार्दन यादव, सुभाष पांडेय सहित अन्य किसानों ने कहा कि अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद सिसवा कस्बे के कोठीभार में गेंहू क्रय केंद्र बनाए जाने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

नगर में केंद्र बनाया जाना किसानों के हित में है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा ने बताया कि डीसीएफ के गोदाम का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता के उपरांत यहां गेहूं क्रय केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें