फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर पालिका क्षेत्र में तीन दुकानों से लिए आइसक्रीम के नमूने, जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर की कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर आइसक्रीम इकाइयों की जांच कर तीन जगहों से नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र में तीन आइसक्रीम निर्माण एवं विक्रय इकाइयों का निरीक्षण नमूने जांच के लिए भेज दिए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित सूरज आइसक्रीम इकाई का निरीक्षण किया। आइसक्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। इसके बाद इन्द्रा नगर में वीनस आइसक्रीम का निरीक्षण कर नमूना लिया। जयप्रकाश नगर स्थित शीतल आइसक्रीम इकाई का निरीक्षण किया और आइसक्रीम का नमूना संग्रहित कर लैब जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी इकाइयों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कर, उत्पादन प्रक्रिया स्वच्छ रखने, सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने तथा लेबलिंग नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि यदि नमूनों में कोई मिलावट या मानक विपरीत पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत, अंकित सिंह तथा पवन गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें