फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा

Fri, 04 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को रोहिन बैराज पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सभी संबंधित लोग अपने कार्य में जुट जाएं। सीएम के कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रतनपुर स्थित रोहिन नदी बैराज का लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगातार जिले के आलाधिकारियों के जायजा लेने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी व विधायक समेत अन्य अधिकारियों ने हेलिपैड स्थल, पूजा स्थल, पार्किंग, मंच, बैरिकेडिंग व साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी बिंदुओं को बारीकी से परखा तथा संबंधित लोगों को सभी कार्य अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ नौतनवा ब्लाॅक में बीडीओ व अन्य कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें