फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से नहीं लग पा रहे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन की कमी से नहीं लग पा रहे कैंप
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में वैक्सीन की कमी से गांवों में टीकाकरण कैंप नहीं लग पा रहे हैं। उधर, शनिवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। सुबह 9 बजे से लोग पहुंच गए थे। सीएचसी एवं पीएचसी पर भी टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
जिला अस्पताल में टीका लगवाने आए जितेंद्र तिवारी, वीरेंद्र ने बताया कि जल्दी आने पर भी काफी पीछे खड़ा होना पड़ा। करीब घंटे भर इंतजार के बाद टीका लगा। रजिस्टर में नाम दर्ज कराने में भी परेशानी हुई। बनकटी, निचलौल, रतनपुर, सिसवा, घुघली, पनियरा, लक्ष्मीपुर समेत अन्य सीएचसी पर लोगों की भीड़ लगी रही। खराब मौसम के बावजूद लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिले में 3891 लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीका अधिक से अधिक लोगों को लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला
महराजगंज। तीन दिनों से जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। अब तक कोरोना के 12367 केस मिल चुके हैं। 11 सक्रिय केस हैं। जबकि 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 12219 हो गई है। यह जानकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1577 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें