फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन संबंधी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन संबंधी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं अधिकारी: डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। विधानसभा निर्वाचन 2022 को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सभी कार्मिकों की भूमिका अहम है। सेक्टर व जोनल अधिकारी निर्वाचन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं, यदि कहीं भी इसमें समस्या उत्पन्न हो रही हो तो प्रशासन को अवगत कराएं।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सदर व पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों से ईवीएम व वीवी पैट के संचालन को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। कहा कि यदि अभी भी उनके मन में किसी प्रकार की शंका हो तो उसका समाधान कर लें, जिससे कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें न सिर्फ बूथों पर नजर रखनी है, बल्कि आने वाली सभी प्रकार की मुश्किलों को भी दूर कराना है। सेक्टर व जोनल संबंधित क्षेत्र के थाने के जिम्मेदारों का नंबर अनिवार्य रुप से अपने पास रखें। प्रशिक्षक के रुप में मौजूद परियोजना निदेशक आरके पाल ने केंद्रों पर कोविड सहायता केंद्र की स्थापना, मास्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ बूथ में प्रवेश तथा मतदान प्रक्रिया को बेहतर ढंग से कराने को लेकर विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार के साथ ही सदर व पनियरा विधानसभा क्षेत्र में तैनात सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें