फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से 26 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
22 से 26 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी आपत्तियां
विज्ञापन

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायतों के सामान्य पुनर्गठन/परिसीमन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की वार्डों की संख्या आधारित प्रपत्र 1 से 3 पर एडीओ पंचायत 21 दिसंबर तक उपलब्ध कराएं जिससे 22 से 26 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुनर्गठन/परिसीमन में सदर, परतावल, पनियरा, मिठौरा, सिसवा व फरेंदा के सीमा विस्तार के उपरांत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के लिए वार्डों का निर्धारण कर परिसीमन किया जाना है। त्रिस्तरीय पंचायतों के आंशिक परिसीमन वर्ष-2011 जनगणना के आधार पर होगा। ग्राम पंचायत के परिसीमन पंचायतवार जनसंख्या की अवधारणा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत की वार्डों की संख्या आधारित प्रपत्र 1 से 3 पर एडीओ पंचायत 21 दिसंबर तक उपलब्ध कराए जिससे 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण व तीन से छह जनवरी- 2021 तक अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, सदर एसडीएम तेजा साई सिलम, डीपीआरओ केबी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें