परतावल। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हो गए। मामले की शिकायत साइबर थाना में की गई। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड संख्या 02 बल्लभ नगर निवासी समाजसेवी प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि बड़हरा बरईपार गांव निवासी आफताब आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट की है, जिससे जनभावनाएं आहत हुईं हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने इस विषम परिस्थिति में भारतीय समाचार को पाकिस्तान व पाकिस्तानी मीडिया को टैगकर वीडियो भी पोस्ट किया है। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आफताब आलम निवासी बड़हरा बरईपार, हाल मुकाम भटहट थाना गुलरिहा गोरखपुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद