महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सीएचसी मंसूरगंज में वर्ष 2024 में ओपीडी के दौरान मरीजों की संख्या 1000 से कम होने के कारण डॉ. रणविजय सिंह स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने निर्देश दिया है एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आठ मार्च को लखनऊ में हुई थी। समीक्षा के दौरान मंसूरगंज सीएचसी में पूरे वर्ष 2024 में 1000 से भी कम मरीज ओपीडी में पहुंचे, जो स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस पर महानिदेशक ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि इतने कम मरीजों की संख्या यह दर्शाती है कि चिकित्साधिकारी डॉ. रणविजय सिंह अपने राजकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं या नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहते हैं। संवाद