फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लैब में अब 24 घंटे होगी मरीजों के खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही होती थी जांच
विज्ञापन

रात में भी मरीज करा सकेंगे खून की जांच
महराजगंज। जिला अस्पताल में अब मरीजों को खून की जांच के लिए सुबह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने लैब सेवाओं को आधुनिक रूप देते हुए 24 घंटे जांच सुविधा शुरू कर दी है। इससे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत उपचार में मदद मिलेगी।

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पहले लैब से विभिन्न प्रकार की जांचें केवल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही संचालित होती थी। बाद में आने वाले मरीजों के खून की जांच नहीं हो पाती थी और उन्हें अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता था। कई मरीज बिना जांच कराए ही लौट जाते थे। इससे इलाज में देरी होती थी। मरीजों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लैब सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत लैब में 24 घंटे खून जांच के लिए स्टाफ की ड्यूटी तीन शिफ्टों में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रात में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अक्सर खून की जांच न होने की वजह से उपचार शुरू करने में देरी होती थी। नई व्यवस्था के लागू होने से चिकित्सक अब तुरंत आवश्यक जांच करा सकेंगे। विशेष रूप से दुर्घटना, रक्तस्राव, अचानक तेज बुखार, ब्लड शुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच जैसी आपात स्थितियों में यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

वर्जन
इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के साथ-साथ वार्ड में भर्ती मरीज भी किसी भी समय जांच करा सकेंगे। प्राथमिकता में मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। पैथोलॉजी विभाग में परीक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से नई तकनीकों को शामिल किया जा रहा है।
-डॉ. एके द्विवेदी, मुख्यचिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें