महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को ओडीएफ प्लस मॉडल के लिए चयनित ग्राम पंचायतों की वित्तीय और भौतिक समीक्षा की। समीक्षा में ग्राम पंचायत हरपुर तिवारी, चौपरिया एवं परसा खुर्द, बलुआ अहिरौली, लक्ष्मीपुर जरलहिया एवं बरवा उर्फ सियारहीभार में भौतिक और वित्तीय प्रगति नहीं पाए जाने पर तीन ग्राम पंचायत अधिकारी और नौ ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विकास खंड परतावल के हरपुर तिवारी भटगांव उर्फ तरकुलवा एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में क्रमश 6,85,202 रुपये, 10,06,260 रुपये, 34,64 ,754 रुपये की क्रेडिट लिमिट जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष कोई प्रगति नहीं हुई। इस पर ग्राम ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका पटेल को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। परतावल के चौपरिया और परसा खुर्द में 7,53,746 रुपये, 7,28,756 रुपये क्रेडिट लिमिट जारी किया गया था, जिसमें कोई प्रगति नहीं मिली, जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ग्राम पंचायत बलुआ अहिरौली लक्ष्मीपुर जरलहिया और बरवाउर्फ सियारहीभार में 8, 12, 0 56 रुपये 7,34,706 रुपये 11, 59, 215 रुपये एवं 8 ,89 164 रुपये क्रेडिट लिमिट जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष कोई वित्तीय प्रगति नहीं पाई गई। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
चयनित जिन ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों वित्तीय और भौतिक प्रगति नहीं है। उन ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ