फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मां–बेटे की बेरहमी से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में पुरानी रंजिश में मां–बेटे की एक युवक ने बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नटवा जंगल टोला मठिया निवासिनी गुलाबी देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके बेटे विक्रम साहनी का गांव के ही संजय यादव से विवाद हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
उसी दिन शाम को उसका बेटा पोखरे की तरफ टहलने गया तो आरोपी संजय यादव ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटने लगा जिससे उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने मैं गई, तो मुझे भी मारापीटा, जिससे हम दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी संजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें