फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस

Wed, 18 Sep 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य समय से शुरू न होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में छह आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया। पोषण समिति की बैठक में यह बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने आक्रोश व्यक्त किया था। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी श्रेया मिश्रा ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा है। नोटिस में डीपीआरओ ने समय से कार्य शुरू न होने का स्पष्टीकरण मांगा है।
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि छह आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह बात पोषण समिति की बैठक में सामने आने पर संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों नोटिस देकर तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में शुरू नहीं हुआ निर्माण
वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों में विकास खंड घुघली के ग्राम पंचायत मटकोपा, परतावल के ग्राम पंचायत मोहनापुर और लक्ष्मीपुर जरलहिया, सिसवां के ग्राम पंचायत बगही, फरेंदा के ग्राम पंचायत रामनगर और भैसहिया में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें