फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चिकित्सक और फार्मासिस्ट को नोटिस, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज को शुगर की दवा उपलब्ध नहीं होने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने पीएचसी मौलागंज में तैनात चिकित्सक डॉ. शमशाद और फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही, दोनों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब न देने पर उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई और शासन को पत्र प्रेषित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अधिदेव कश्यप को चेतावनी पत्र जारी किया है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, आवश्यक दवा सूची (ईडीएल) के तहत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधियां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। इसके बावजूद मेले में मरीज को शुगर की दवा न देना चिकित्सक और फार्मासिस्ट की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। पत्र में उल्लेख किया गया कि यह प्रकरण अधीक्षक डॉ. अधिदेव कश्यप की ओर से अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों के औषधि भंडार की नियमित जांच न करने की कमी को उजागर करता है। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. अधिदेव को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीन सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का नियमित निरीक्षण और भ्रमण करें। इसकी आख्या सीएमओ कार्यालय को प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें