फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही बरतने पर आयुष्मान नोडल अधिकारी को नोटिस

Mon, 17 Mar 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया की 17 मार्च को राज्यपाल के कार्यक्रम में आयुष्मान गोल्डन कार्ड धारकों और क्षय रोगियों को पोषण वितरण की योजना थी। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था कि वनटांगिया व मुसहर बस्ती से आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों को बुलाया जाए, जिसे बाद में संशोधित कर 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को शामिल करने को कहा गया। डॉ. नीरज पर आरोप है कि उन्होंने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया और कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ही अपराह्न 3 बजे कार्यस्थल छोड़कर चले गए। इससे पूर्व भी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के कार्यक्रम में इसी प्रकार की लापरवाही बरती गई थी।
इस लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जा चुकी है। बार-बार मौखिक निर्देश देने के बावजूद कोई सुधार न होने के कारण अब उनसे 2 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें प्रशासनिक पद से हटाने और विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करने की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें