शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर 18 ग्राम सचिवों को नोटिस
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वन ग्राम में शौचालय निर्माण की खराब प्रगति मिलने पर 18 ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
उन्होंने बताया कि जिले में 18 वन ग्राम में 4601 शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें आजतक केवल 1643 शौचालय ही पूर्ण किया जा सका है, जबकि 626 शौचालय निर्माणाधीन है। 2958 शौचालय आज भी अपूर्ण हैं। शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर खुरमपुर, भारी वैसी, सूरपार टांगिया, चेतरा, बीट नर्सरी, उसरहवां, कांधपुर, दर्रा, बेलौहा दर्रा, तिकोनिया, अचलगढ़, हथियहवां, बलुअहवां, कम्पार्ट 24, कम्पार्ट 26, 27, 28, चंदनचाफी, बेलासपुर, दौलतपुर ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिया गया कि 10 दिन में शौचालय निर्माण पूर्ण कर रिपोर्ट भेजें।