फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी के आरोपी के घर नोटिस चस्पा

Tue, 13 Aug 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी के घर मंगलवार को पुलिस ने आइपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। जानकारी के अनुसार, नौकरी के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी के गिरोह के मुख्य आरोपी रामगोपाल निवासी हरपुर महंथ टोला टिकुलहीया थाना कोतवाली पर चौक थाना में केस दर्ज है।
विज्ञापन

20 जनवरी 2023 को मुख्य अभियुक्त रामगोपाल उर्फ असहर खान को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपी इमरान खान व वसीम खान निवासी भिटौली भी गिरफ्तार हुए, लेकिन ये दोनों जमानत पर हैं। अन्य आरोपी प्रवीन तबस्सुम व परवेज आलम को पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में भगोड़ा घोषित होने की नोटिस चस्पा हुई है। बिस्मिल नगर में उसके किराए के मकान पर व उसके भिटौली के मकान पर हरपुर महंत के टिकुलिया स्थित घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा हुई है। मामले में पीड़ित मधुबनी गांव के परमात्मा यादव ने 30 लाख रुपये हजम होने की शिकायत थाने में जनवरी 2022 में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें