फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्याप्त स्टाफ नहीं, बेहतर इलाज का दावा कोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ठूठीबारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमौली ठूठीबारी में स्टाफ की कमी है। वहीं 12 गांव के लोगों को सुचारु रुप से स्वास्थ्य संबंधित सुविधा न मिलने से 13 किलोमीटर की दूरी तय कर निचलौल सीएचसी जाना पड़ता है। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला धरमौली में करोड़ों खर्च कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के वजह से क्षेत्र के लोगों को सुचारु रूप से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के गुड्डू मद्धेशिया, दिनेश भारती, युसूफ अली, रामनरेश गौतम, संतोष गुप्ता, विरेंद्र, झीनक गिरी आदि ने बताया की किसुनपुर , रामनगर,सोबडा,बैरीहवां, जीतपुर, धरमौली, सड़कहवां, कालीगंज, शांतिनगर, मरचहवां, ठूठीबारी,आराजी बैरियां, भरवलियां, नौनियां, राजाबारी, रमगढवां, लक्ष्मीपुर, शीशगढ़, डगरुपुर, खैरहवां जंगल,नवडिहवां आदि गांवों के मरीज धरमौली सीएचसी में इलाज के लिए रोजाना आते हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से इलाज नहीं हो पाता है। धरमौली सीएचसी प्रभारी डाॅ. डीएन सिंह ने बताया की अस्पताल मे स्टाप की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है।







इतने लोगों की होनी चाहिए तैनाती

स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए दो डाॅक्टर, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, दो फार्मासिस्ट, एक महिला डाॅक्टर, लैब टेक्नीशियन, महिला व पुरुष वार्ड ब्वाय, चौकीदार, गार्ड, स्वीपर की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन








इनकी हुई है तैनाती



संविदा पर डाॅ. संदीप कुमार, एसएस वर्मा फार्मासिस्ट, समीर उपाध्याय एलटी, वार्ड ब्वाय होरील यादव, चौकीदार अजय यादव, महिला वार्ड आया नाजरीन, स्वीपर उदयभान व लक्ष्मीना की तैनाती है।







ये दवाएं हैं उपलब्ध



बीपी, सुगर, एंटीबायोटिक, खांसी का सीरप, सर्दी जुखाम, एंटी एलर्जिक,पेन किलर, मल्टीविटामिन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी कंप्लेक्स आदि दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें