फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैर परंपरागत आयोजनों की नहीं मिलेगी अनुमति

Thu, 18 Sep 2025 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गैर परंपरागत आयोजनों को अनुमति नहीं मिलेगी। आयोजक प्रशासन से आयोजन के संदर्भ में पूर्वानुमति जरूर ले लें। आयोजक प्रशासन निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की पहचान पूर्व में ही कर लें क्योंकि जुलूस/कार्यक्रम में कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर पूर्ण जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। जुलूस में मानक के अनुसार डीजे की आवाज रखें और जुलूस में झंडा लगाने के लिए धातु का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक/सांस्कृतिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इसलिए इन पर्वों को हमें उसी रूप में मनाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम और सीओ थानों पर बैठक कर आवश्यक निर्देशों से लोगों को अवगत करा दें। सड़कों पर अनावश्यक झंडे/पोस्टर/बैनर को अभियान चलाकर हटवा लें। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर विद्युत खंभों और विद्युत तारों का सर्वे कर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा की नियम और अनुशासन का पालन करें। किसी नवीन परंपरा की शुरुआत न करें। जुलूस आदि से अराजकतत्वों को दूर रखें। इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। संचालन शमशुल हुदा ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ नवनीत गोयल, सभी एसडीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें