फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंस्पायर अवार्ड के लिए एक अगस्त से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्यार्थियों की रुचि विज्ञान के नवाचार के प्रति बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड एक अगस्त से प्रारंभ हो रहा। डीआईओएस ने 2,024 से अधिक नामांकन का लक्ष्य तय किया है। नोडल शिक्षकों की टीम को एक बार फिर नामांकन बढ़ाने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राजकीय, संस्कृत, निजी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रभावी की गई है। इस बार कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जुड़ा आइडिया प्रस्तुत कर सकेंगे। जिले में यूपी बोर्ड के 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व में यह योजना कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए थी। इंस्पायर मानक योजना के तहत पंजीकृत विद्यालय पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के विचारों को वेब पोर्टल पर ऑनलाइन कर नामांकन किया जाएगा। प्रतिभागी को मॉडल तैयार करने के लिए 10,000 रुपये की धनराशि दी जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। इस संबंध में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर योजना में गत वर्ष यूपी में सर्वाधिक नामांकन महराजगंज ने किया था। सभी स्कूलों के सहयोग से इस बार पिछले वर्ष से अधिक नामांकन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें